फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंग लीडर समेत तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गैंगस्टरों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रोह नदी के पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी एक आपराधिक गैंग से जुड़े हैं, जिनमें भूरा उर्फ बबलू गैंग का सरगना है। उल्लेखनीय है कि भूरा उर्फ बबलू वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ के बाद भी जेल जा चुका है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले का विवरण
मुकदमा अपराध संख्या: 166/2026
धारा: 2/3 गैंगस्टर अधिनियम
गिरफ्तार आरोपी
भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर)
इकलाख पुत्र निसार
राशिद पुत्र नाजिर
(सभी निवासी इब्राहिमपुर, पथरी)
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह
उपनिरीक्षक बबलू चौहान
कांस्टेबल सुशील कुमार
कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी
कांस्टेबल अजीत तोमर।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


