फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ीं डॉ. रागिनी गुप्ता के पौत्र ध्रुव अग्रवाल, जो द टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में अध्ययनरत हैं, ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.6% अंक प्राप्त किए हैं।

यह उल्लेखनीय सफलता ध्रुव की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और पढ़ाई के प्रति उसकी अटूट लगन का परिणाम है। उसकी निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है।

ध्रुव की इस उपलब्धि में उसके माता-पिता—दीक्षा एवं राहुल अग्रवाल—का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। साथ ही गुरुजनों के स्नेह और मार्गदर्शन ने भी उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक दादी के रूप में डॉ. रागिनी गुप्ता ने इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि ध्रुव भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

ध्रुव अग्रवाल को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 

Share.
Leave A Reply