फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा डॉ. अंबेडकर चौक पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी-अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयोजक सुनील कुमार, महामंत्री अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल, प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार—की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि माननीय श्री मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करते हुए सभी के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

इस अवसर पर पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल कुमार ने काव्य के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा—

“जो जलता रहा दीप बनकर अंधेरों में,

वही रोशनी आज भी राह दिखाती है,

बाबा साहेब का हर एक विचार,

हम सबको जीना सिखाती है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के महान विचारों को आत्मसात करने एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में जागरूकता, समानता और एकता का संदेश देने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

Share.
Leave A Reply