फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। हज यात्रियों की सुविधा और हज के अरकान की सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 9 बजे से एक विशेष हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया, ईदगाह रोड, ज्वालापुर में आयोजित होगा।
कैंप में हज से जुड़े सभी आवश्यक अरकान और प्रक्रियाओं की निःशुल्क रहनुमाई (मार्गदर्शन) की जाएगी, जिससे हज यात्री अपने पवित्र सफर को सही तरीके से अदा कर सकें।
मौलाना मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को पूरी जानकारी देकर उन्हें मानसिक और धार्मिक रूप से तैयार करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने हज के फर्ज़ को अदा कर सकें।
सभी हज यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


