फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 11 अप्रैल 2026।उत्तराखंड में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 बहरूपिया बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाबा के वेश में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना दिखाकर स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुल जटवाड़ा क्षेत्र के आसपास इन तीनों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, इनकी गतिविधियों के कारण मौके पर भीड़ इकट्ठा हो रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
भिषा नाथ, अर्जुन और सेठू (सभी निवासी थाना पथरी, हरिद्वार)
पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल अरुण कोटनाला की कार्रवाई।


