फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार,11 अप्रैल 2026।उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे जनसमूह को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि आप सभी ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जो स्नेह, आशीर्वाद और प्यार दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।

उन्होंने नरेंद्र मोदी एवं पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा और जनता के हित में सदैव संकल्पित रहेंगे।

मदन कौशिक ने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है और आगामी समय में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी तथा गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सबिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सुशील चौहान, विकास तिवारी, सुशील त्यागी, ग्राम प्रधान मनीष कुमार, बिजेंद्र चौहान, देवपाल सिंह राठी, फुरकान अंसारी, नफीस अंसारी, डॉ. विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, विनय कुमार, इनायत अंसारी, विशाल चौधरी, तौसीफ अंसारी, विपुल चौधरी, मुकर्रम अंसारी, पुनीत कुमार, शौकीन, यशपाल चौधरी, सतवीर सिंह, वलीन अंसारी, विनीत कुमार, विशेष कुमार, डिंपल चौधरी, संदीप कुमार, उस्मान अंसारी, नईम अंसारी, अजब सिंह, राजपाल सिंह चौधरी, नरेश कुमार, सुदेश सैनी, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, ऋषभ नरूला, मोहित कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply