फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार।हाथी पुल के दोनों ओर एक बार फिर रोड़ी, बेल व अन्य निर्माण सामग्री रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क संकरी होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

गौरतलब है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा इस अतिक्रमण को हटवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुनः वही स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यवाही की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

अतः संबंधित पुलिस विभाग एवं नगर निगम से अनुरोध है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण को हटवाया जाए और मार्ग को सुरक्षित व सुचारु बनाया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

जनहित में जारी

Share.
Leave A Reply