- फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पथरी प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 21.01.2026 को वादी द्वारा थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की सूचना दी गई। इस पर थाना पथरी में तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार स्थान बदल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस टीम ने प्रभावी पतारसी और सुरागरसी करते हुए दिनांक 10.04.2026 को सुभाषगढ़ तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में
म.उ.नि. शाहिदा परवीन
अ.उ.नि. मुकेश राणा
कांस्टेबल मुकेश चौहान की कार्रवाई।


