हरिद्वार में 10 अप्रैल 2026 को “भारतीय योग संस्थान” हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले ने सामुदायिक केंद्र फेज – 3 शिवालिक नगर में 60 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया । सर्वप्रथम प्रवीण कपिल द्वारा मधुर भजन के द्वारा कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया ।कार्यक्रम का कुशल संचालक ओ पी शर्मा द्वारा किया गया । सभी अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कराया गया । कार्यक्रम में प्रभा शर्मा, वंदना व टीम के द्वारा सरस्वती वंदना व योग गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ जिला प्रधान सुरेश भट्ट जी ने संस्थान परिचय पर उद्बोधन दिया ।

श्री दीनदयाल जी ने नियमित योग साधना के लाभ व योग मंजरी पर वार्ता अर्चना जी द्वारा कराई गई। प्रांतीय कार्यकारिणी से जय प्रकाश जी द्वारा आशीर्वचन दिए गए।

 मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत जी द्वारा योग के प्रति समर्पण हेतु संस्थान का आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम में 110 साधक / साधिकाओं ने भाग लिया जिनमें वंदना शशि वाला, प्रीति, पूजा, कमल नेगी, शिप्रा गुप्ता, अनीता गोयल, अनीता वर्मा, विमला,जय ध्यानी, अनिल कुमार शर्मा, सतीश अग्रवाल, मीरा, देवेंद्र सक्सेना, एसे पी मौर्य, आर एस मिश्रा, मोहनलाल शर्मा , शिवा राय, संध्या, रूबी, सामुदायिक केंद्र समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव भारत भूषण, शिव मंदिर समिति के सदस्य व सभी गणमान्य साधकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान दिया।

सरिता शर्मा व प्रवीण कपिल द्वारा पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी व प्रसाद वितरण की सेवाएं दी गई ।

Share.
Leave A Reply