फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा 03-04-2026 से शुरू इस अभियान में अब तक कई अहम कदम उठाए गए हैं।
अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही—
🔹 वांछित / इनामी / वारंटी – 137 गिरफ्तार
🔹 गुंडा तत्व / शांति भंग – 258 के विरुद्ध कार्रवाई
🔹 सत्यापन अभियान – 2230 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई
🔹 पुलिस एक्ट के तहत – 606 लोगों पर कार्रवाई
🔹 बार / पब / होटल चेकिंग – 588 प्रतिष्ठान चेक
🔹 होटल मालिकों पर विधिक कार्रवाई – 11 के खिलाफ कार्रवाई
🔹 अवैध होटल / पब – 47 पूर्ण रूप से बंद कराए गए
हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


