फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार।ग्राम रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार निवासी एक पीड़िता के साथ दिनांक 02/01/2026 को ₹52,300/- की साइबर ठगी की घटना घटित हुई। इस संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम सेल, हरिद्वार में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की। तकनीकी प्रयासों एवं लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप पुलिस की मुस्तैदी से पीड़िता की पूरी धनराशि ₹52,300/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पीड़िता द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
सावधानी ही सुरक्षा है
किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।


