फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 04.03.2026 को उप-जिलाधिकारी लक्सर के आदेश के अनुपालन में गठित समिति-जिसमें सीओ लक्सर, तहसीलदार लक्सर, ए.पी.ओ. लक्सर, चिकित्साधिकारी सीएचसी खानपुर (डा. जॉर्ज) एवं प्रभारी निरीक्षक खानपुर शामिल रहे-की उपस्थिति में थाना खानपुर के मालखाने में सुरक्षित कुल 11 बिसरा (मानव अंग) का विधिसम्मत विनिष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई संबंधित जांच अधिकारी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत निर्धारित नियमों के तहत संपन्न की गई। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गहरा गड्ढा खोदा गया तथा पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उक्त प्रक्रिया पूर्णतः नियमानुसार एवं समिति की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


