फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार।उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार जनपद हरिद्वार में तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन को पुलिस उपाधीक्षक (C.O) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने तालियों की गूंज के बीच चन्द्रमोहन के कंधों पर स्टार सजाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और इस उपलब्धि को मिलकर सेलिब्रेट किया।

Share.
Leave A Reply