फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान की शुरुआत कर दी है। मुख्यालय के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान दिनांक 03 अप्रैल 2026 से आगामी एक माह तक चलाया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर को प्रतिदिन अभियान की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान के दौरान वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के मुख्य बिंदु
वांछित अपराधियों, इनामी, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बार, क्लब, पब, होटल, ढाबे एवं रिजॉर्ट में देर रात तक संचालन या शांति व्यवस्था भंग होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना नम्बर प्लेट, संदिग्ध एवं बाहरी राज्यों के वाहनों की सघन चेकिंग “वाहन पोर्टल” के माध्यम से की जाएगी।
अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
बाहरी राज्यों/देशों से आए संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा चेकिंग व घेराबंदी की विशेष योजना लागू रहेगी।
संगठित अपराध पर विशेष प्रहार
गुण्डा, असामाजिक तत्वों, दुराचारियों एवं स्ट्रीट क्राइम में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई।
पेशेवर अपराधियों, इनामी एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़।
संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान।
महत्वपूर्ण स्थानों पर बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता
बॉर्डर एवं अंतर-थाना क्षेत्रों में चेकिंग और हाईवे पेट्रोलिंग।
शहर एवं देहात के पब, होटल, रेस्टोरेंट एवं पर्यटन स्थलों पर पुलिस पिकेट।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड पर नियमित चेकिंग।
स्कूल खुलने और बंद होने के समय तथा मॉर्निंग वॉक पॉइंट्स पर पुलिस की विशेष मौजूदगी।
अन्य प्रमुख निर्देश
डायल 112 पर प्राप्त गंभीर सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई।
फायरिंग जैसी घटनाओं पर तत्काल ऑपरेशनल रिस्पॉन्स एवं घेराबंदी।
सुबह और शाम निर्धारित समय पर बिना नम्बर प्लेट वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान।
हरिद्वार पुलिस का यह विशेष अभियान अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


