हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती, पुत्री वर्मा, निवासी पूरे हेमराज, अरूवावा, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी राम वाटिका, जमालपुर द्वारा चौकी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई। युवती ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश उसे जमालपुर चौक के पास मिला, जिसके पास एक पिस्टल थी। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी सुजेश की लोकेशन ट्रेस की और उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पाया गया कि सुजेश उर्फ सुजीत द्वारा इंडियन वोटिंग प्लांट, गैस प्लांट क्षेत्र बहादराबाद के पीछे स्थित खाली मैदान में अपनी ही पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में अन्य आवश्यक जांच एवं विधिक कार्यवाही जारी है।

Share.
Leave A Reply