फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार,26/03/2026।हरिद्वार स्थित श्री महाराज अग्रसेन घाट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष जतिन हांडा एवं पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा एवं पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने यूपीए अध्यक्ष के रूप में मनरेगा, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि सोनिया गांधी जल्द स्वस्थ होकर पुनः देश की सेवा करें।

अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली ने कहा कि त्याग और बलिदान की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने भी मां गंगा से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर विनोद कश्यप, हरजीत सिंह, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, बृज मोहन बर्थवाल, राहुल चौधरी, वसीम सलमानी, कामेश्वर यादव, मोनू, मुनीर आलम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, विमल सैनी, लव गुप्ता, अंकुर सैनी, इं. आकाश बिरला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply