फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार,26/03/2026 ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत रानीपुर विधानसभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए-2) का संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे स्वयं को कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित मानते हैं। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और प्रदेश के समग्र विकास को गति देना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

मुख्य वक्ता दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का विशेष महत्व होता है, जिसके लिए कार्यकर्ता निर्माण और सशक्त चुनावी रणनीति अनिवार्य है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मंत्रीमंडल विस्तार में हरिद्वार से अनुभवी नेता मदन कौशिक को शामिल किया जाना क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रानीपुर विधानसभा में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच जाने का सशक्त आधार हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार मेयर किरण जैसल, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, बीएलए-1 ब्रजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा एवं वरुण वशिष्ठ, नगर निगम पार्षद सुनील पांडे, मगेन्द्र सैनी, हितेश चौधरी, मनोज प्रालिया, लक्की वालिया, विनीत चौहान, नागेंद्र राणा, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, रविंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, प्रमोद पाल, उमेश पाठक, मनोज शर्मा, हंसराज कटारिया, प्रिंस लोहाट, रजनी वर्मा, चित्रा शर्मा, नीति शर्मा, पवनदीप, गौरव कपिल, शशिभूषण पांडे, अशोक मेहता, नागेंद्र चौहान, सुमन स्वामी, संदीप राठी, भगत सिंह, अंकुर पालीवाल, अभिनंदन गुप्ता, मोहित शर्मा, आशीष झा, राकेश राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सभी बीएलए-2 उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply