फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शाहनवाज़ शाह को जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शाहनवाज़ शाह लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन की विचारधारा आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचेगी।
इस अवसर पर शाहनवाज़ शाह ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर एजाज हसन ने भी शाहनवाज़ शाह की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि शाहनवाज़ शाह एक मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी संगठन में मजबूत पकड़ है। उनके अनुभव और कार्यशैली से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी और मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि शाहनवाज़ शाह अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Add A Comment


