फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। दिनांक 23.03.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में CJM न्यायालय में सुनवाई के दौरान एक अहम मामला सामने आया। सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण में चार व्यक्ति अभियुक्तों की जमानत के लिए न्यायालय में प्रस्तुत हुए।
सुनवाई के दौरान ACJM न्यायालय के समक्ष निम्न जमानती प्रस्तुत हुए—
अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से जमानती उज्ज्वल सिंह, निवासी ग्राम परखे, हरिद्वार।
अभियुक्त रोशन लाल की ओर से जमानती नरेश प्रताप बहुगुणा, निवासी ग्राम परखे, हरिद्वार एवं नरेश पुत्र चंद्रमण, निवासी, BHEL हरिद्वार।
अभियुक्त राजेश कुमार की ओर से जमानती कमलेश पुत्र देवी सिंह, निवासी ग्राम परखे, हरिद्वार।
सभी जमानती हरिद्वार क्षेत्र के निवासी बताए गए।
जांच के दौरान न्यायालय के समक्ष यह तथ्य सामने आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं, जो अलग-अलग मामलों में विभिन्न न्यायालयों में जमानत लेते हैं। कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि इन जमानतियों ने पूर्व में कई मामलों में जमानत ली थी, लेकिन अपने शपथपत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं किया।
इस प्रकार, न्यायालय को गुमराह करते हुए झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करना एक दंडनीय अपराध पाया गया।
मामले में थाना सिडकुल में कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश सहित अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश:
फर्जी तरीके से जमानत दिलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


