फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। ईद की नमाज के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था।
दिनांक 21.03.2026 को आवेदक रिजवान पुत्र जहीर हसन, निवासी ग्राम खेडी खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि विपक्षी द्वारा उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नियत से फायर किया गया। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए, जिनके अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।
दिनांक 22.03.2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित आरोपी सचिन को घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 दीपक चौधरी
हे0का0 मनोज मिनान
का0 अनुप पोखरियाल की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply