फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 20-03-2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी फरहान उर्फ नन्नू पुत्र जावेद अली, निवासी सोनिया बस्ती, ज्वालापुर (हरिद्वार) को दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल, ज्वालापुर से गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) पर 4.96 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,कांस्टेबल महावीर,कांस्टेबल कर्मवीर की कार्रवाई।
ज्वालापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।


