“गौ तस्करी / गोकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा गोकशी एवं अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार दिनांक 07/03/2026 को प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान प्रारंभ किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 08/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर (सालियर क्षेत्र) स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस टीम ने दो आरोपियों को लगभग 110 किलोग्राम गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा लगातार दबिश और तलाश के बाद दिनांक 18/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर फरार वांछित आरोपी गयूर पुत्र हसन निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की (उम्र 50 वर्ष) को नहर पटरी कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम
उ0नि0 राजीव उनियाल
हे0का0 ज्ञानचंद
हे0का0 संदीप यादव की कार्रवाई।


