फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार पुलिस ने कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद की है।

दिनांक 14.03.2026 को सायंकाल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार संख्या DL8C-BL-0846 लूटकर फरार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान कर दिनांक 15.03.2026 को आरोपी नीरज को हिरासत में लिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलौर क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया। वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के कई मुकदमों में जेल जा चुका है।

दिनांक 13.03.2026 को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए।

दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक की और योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया। पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह

व0उ0नि0 मनोज गैरोला

उ0नि0 प्रवीण विष्ट

उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज

हे0का0 अमित शर्मा

का0 अरविन्द

का0 सुधीर

का0 विनोद

का0 नरेश की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply