फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में शराब की कैंटीन में शराब पीने-पिलाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना मिली कि रानीपुर झाल स्थित वाइन शॉप के पास दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो रहा है और दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि प्रथम पक्ष के आदित्य अविनाश पुत्र किशोर कुमार सिन्हा निवासी सनलाइट कॉलोनी नई दिल्ली और कन्हैया पुत्र बृजमोहन निवासी किलोकरी नई दिल्ली तथा द्वितीय पक्ष के सुमित पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला उत्तरी चमारियान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर, कुलदीप पुत्र शीशपाल निवासी कस्बा जलालाबाद थाना भवन जिला शामली और नवनीत पुत्र मामचंद निवासी ग्राम चोरो देव थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर आपस में शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद कर रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़े पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।

पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो यह विवाद शांति व्यवस्था भंग कर सकता था। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल अरुण कोटला, कांस्टेबल अंकुर चौधरी और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply