(फुरकान अंसारी, संवाददाता)

हरिद्वार, 6 मार्च 2026। पवित्र रमजान के तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने शहर एवं देहात की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी। ज्वालापुर की जामा मस्जिद के साथ भेल सेक्टर-1, ज्वालापुर मंडी की UK HD- 1084 जामा मस्जिद, अली मस्जिद, मनिहारों की मस्जिद, कुबा मस्जिद, मदीना मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, साबरी मस्जिद,दर्जियों की मस्जिद के साथ देहात की मस्जिदों में भी उत्साह के साथ रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई।भेल मस्जिद में मुफ्ती इंतजार ने माहे रमजान की बरकतों पर बयान देते हुए कहा कि रोजा जीवन के विभिन्न पहलुओं में सुधार की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान माह में अल्लाह की इबादत करनी चाहिए, कलाम पाक की तिलावत करनी चाहिए और इंसानियत की खिदमत में लगे रहना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करें तथा किसी का दिल न दुखाएं। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला रोजेदार को एक नेकी के बदले 70 नेकीयों से नवाजता है। रोजे की हालत में झूठ, फरेब और चुगली से बचना चाहिए, क्योंकि रोजा पूरे शरीर का होता है। कांग्रेस सरकार में पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि पवित्र रमजान का महीना इंसान को अपने जीवन में सुधार लाने और अल्लाह की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की अपील करते हुए कहा कि ईमान से ही इस्लाम की पहचान है। रमजान का महीना इंसान को अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और भाईचारे, अमन-चैन तथा आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रोजा रखकर फिजूल और अनावश्यक बातों से बचना चाहिए तथा नमाज और कलाम पाक की तिलावत करते हुए देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं करनी चाहिए।

Share.
Leave A Reply