(फुरकान अंसारी, संवाददाता)
हरिद्वार । आगामी 22 मार्च 2026 को हरिद्वार में प्रस्तावित गढ़वाल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को गंगा धाम आश्रम, जगदीशपुर (हरिद्वार) में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 22 मार्च को आयोजित होने वाली गढ़वाल संभाग बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री एवं मुख्य वक्ता देवेश उपाध्याय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, हिंदू समाज के संगठन तथा संगठन विस्तार के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।
चिंतन बैठक में इस बात पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया कि बैठक को किस प्रकार भव्य, व्यवस्थित, अनुशासित और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि यह आयोजन संगठन की शक्ति और एकता का सशक्त संदेश दे सके। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा ने कहा कि 22 मार्च की बैठक संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से गढ़वाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री बिजेंद्र सैनी ने कहा कि हिंदू समाज की एकता और संगठन को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं और कार्यकर्ता पूरे उत्साह से इसकी तैयारियों में जुटे हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल कुमाऊं संभाग महामंत्री करण सिंह ने कहा कि गढ़वाल संभाग बैठक संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
देहरादून संगठन महामंत्री राजा गौतम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय बजरंग दल रुड़की जिला अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद रुड़की जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी ने कहा कि यह बैठक संगठन की शक्ति और एकता का बड़ा संदेश देने वाली होगी।
राष्ट्रीय बजरंग दल रुड़की नगर अध्यक्ष आशु राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है और सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार नगर अध्यक्ष योगेश सिंग्वाल ने कहा कि हरिद्वार में होने वाली यह बैठक संगठन के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।
हरिद्वार नगर महामंत्री कुमारपाल राणा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
भगवानपुर नगर मंत्री शुक्ला जी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हरिद्वार जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि यह बैठक हिंदू समाज को संगठित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हरिद्वार गौ रक्षा नगर अध्यक्ष जाकेश गिरी ने कहा कि 22 मार्च की गढ़वाल संभाग बैठक हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल के मीडिया प्रभारी पुलकित सिंह नारंग ने कहा कि इस कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है, ताकि 22 मार्च की गढ़वाल संभाग बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि 22 मार्च को हरिद्वार में आयोजित होने वाली गढ़वाल संभाग बैठक को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरे समर्पण और उत्साह के साथ कार्य किया जाएगा।


