(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 1 मार्च 2036।धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरती सदैव से संत-महापुरुषों, विद्वानों और समाजसेवियों की कर्मभूमि रही है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार के समाजसेवी जगत में एक प्रबुद्ध और सम्मानित नाम है- जगदीश लाल पाहवा।
मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और समाज के प्रति कुछ कर गुजरने की अटूट ललक ने उन्हें जन-जन के बीच विशिष्ट पहचान दिलाई है। वे केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में समाज के प्रति समर्पित संतस्वरूप व्यक्तित्व हैं।
हर कार्यक्रम की शानहरिद्वार के प्रख्यात समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा द्वारा सिटी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का सम्मा
शहर में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। यदि किसी कार्यक्रम में जगदीश लाल पाहवा की उपस्थिति न हो, तो मानो आयोजन अधूरा सा प्रतीत होता है। वे हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सदैव उनके साथ खड़े नजर आते हैं।
होली पर सिटी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का सम्मान
होली के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश हरिद्वार के प्रख्यात समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा द्वारा सिटी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का सम्मालाल पाहवा ने सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को भारत माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, सचिव परवीन कश्यप, अजय वर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष विजय बंसल सहित अनेक पदाधिकारी उपहरिद्वार के प्रख्यात समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा द्वारा सिटी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का सम्मास्थित रहे।
यह सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज, पत्रकारिता और राष्ट्र के प्रति उनके आदर और समर्पण का प्रतीक बना।
समाजसेवा ही जीवन का उद्देश्य
जगदीश लाल पाहवा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि यदि व्यक्ति में सेवा का भाव और सकारात्मक सोच हो, तो वह समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर सकता है। वे हर जरूरतमंद की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं और सामाजिक सौहार्द व एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
निस्संदेह, हरिद्वार की सामाजिक चेतना में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


