(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। पवित्र माह रमजान के पहले अशरे, जिसे रहमतों का पखवाड़ा कहा जाता है, की शुरुआत के साथ ही रोजेदार इबादत में जुट गए हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ और घरों में विशेष इबादतों का सिलसिला जारी है। इस मुबारक पखवाड़े में पहली बार रोज़ा रखने वाले बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है।

ज्वालापुर निवासी यूसूफ ख़ान की छह वर्षीय पुत्री अयाना ख़ान ने अपना पहला रोज़ा रखकर इस पावन महीने की शुरुआत को और खास बना दिया। नन्ही अयाना ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोज़ा रखा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहा।

इस पहले रोज़े की खास बात यह रही कि अयाना के साथ पढ़ने वाले उसके मुस्लिम सहपाठी भी उसकी इस खुशी में शामिल हुए। नन्हे साथियों ने मिलकर उसे शुभकामनाएं दीं और इन यादगार पलों को साझा किया।

रमजान का यह पवित्र महीना जहां इबादत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है, वहीं बच्चों में धार्मिक संस्कार और अनुशासन की भावना भी विकसित करता है। अयाना और उसके साथियों की यह पहल आपसी प्रेम और सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Share.
Leave A Reply