(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,13 फ़रवरी 2026। हरिद्वार के ज्वालापुर में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने की तथा संचालन नवनीत शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद शमशाद मीर ने मंच के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संघ प्रमुख द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता, न्याय और सम्मान के साथ जोड़ना है।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तानी पसमांदा मंच समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने कहा कि उत्तराखंड में organization को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर मंच की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में हरिद्वार आगमन के दौरान मोहम्मद शमशाद मीर ने सोनू अंसारी को हिंदुस्तानी पसमांदा मंच, हरिद्वार का जिला संयोजक नियुक्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर, सह-संयोजक शम्सुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय सचिव इस्लाम अब्बासी, प्रदेश संयोजक तस्लीम अंसारी ,सह-संयोजक मुकर्रम अली,जिला एवं स्थानीय प्रबंधन जिला प्रभारी सज्जाद सैफी, हरिद्वार जिला संयोजक सोनू अंसारी, बिट्टू चौधरी, तौफीक अली , मोहसिन अंसारी, समीर अंसारी, तोफीक, मसरूर, आजाद अली, हकमूदीन, आयुष अंसारी, तस्लीम, सलीम, बिट्टू, जोनी, आदिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Add A Comment


