(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 9 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन में, जिला प्रभारी अनिल गोयल एवं सह प्रभारी दीपक धामी की सहमति तथा सभी मोर्चा जिलाध्यक्षगणों से परामर्श के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के मण्डलों के मण्डल मोर्चा अध्यक्षों की निम्नलिखित प्रकार से घोषणा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियाँ दी गई है, ताकि पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिले और विकास की योजनाएँ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच सकें। इस क्रम में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। एजाज हसन ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार सभी नवनियुक्त मण्डल मोर्चा अध्यक्षों से अपेक्षा करती है कि वे संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए, समाज के प्रत्येक वर्ग-विशेषकर अल्पसंख्यक समाज-को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएँगे।


