(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। परदेस भर में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर ईदगाह सदर हाजी जमशेद ख़ान के नेतृत्व में साथियों के सहयोग से ईदगाह परिसर में व्यापक सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ़-सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान आसपास रहने वाले सभी लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास कूड़ा-कचरा इकट्ठा न होने दें, क्योंकि गंदगी से कई प्रकार की बीमारियाँ जन्म लेती हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से साफ़-सफ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर सभी को एकजुट होकर रहने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर इंजीनियर एजाज हसन, शाहनवाज, सिराजुद्दीन, नसीम सलमानी, सलीम अब्बासी, मेहरबान अंसारी, नदीम सलमानी आदि मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply