(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 05 फरवरी 2026 ।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्रीगण ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं आध्यात्मिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। महाराज के दिव्य सानिध्य में दोनों मुख्यमंत्रियों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव, राज्य मंत्री  विनय रोहिला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply