(फुरकान अंसारी)
ज्वालापुर, हरिद्वार । 03 फरवरी 2026 धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने पुलिस वाहन पर टक्कर मारकर सरकारी कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना छपार (जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) में तैनात उप-निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर ज्वालापुर से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कॉर्पियो और थार वाहनों से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।
इस हमले में पुलिस टीम के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन को भी क्षति पहुँची। आरोपियों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और थार वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
उप-निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 के अंतर्गत धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352 व 61(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
ईशान्त पुत्र संजय
शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक
अमन पुत्र गजेंद्र
(समस्त निवासी: सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार)
पुलिस टीम
वरिष्ठ उप-निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
उप-निरीक्षक रविंद्र जोशी
कांस्टेबल मनोज डोभाल
कांस्टेबल भागचंद
कांस्टेबल ताजवर चौहान ने कार्रवाई की।


