(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। विधानसभा ज्वालापुर के मसाई कला गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भंडारा एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नाच गाना किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश रहें। पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल बनाने और हर कदम पर सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु जी के बताए मार्गों पर चलना चाहिए।सत्य, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चल कर हम गुरु जी के बताए मार्गो पर ही चल पाएंगे।इस अवसर पर सोमित सम्राट, धर्मपाल, उमेश कुमार, धनपाल, सुमित, शेटराज,लक्की सिंह, अमरजीत, ब्रजपाल समस्त ग्रामवासि मौजूद रहें।


