(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। ग्राम सराय स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री जयंत कुमार एवं लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया की टीम को आमंत्रित किया गया।
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया के टीम प्रभारी अरशद अली के नेतृत्व में आस मोहम्मद, सलमान सहित टीम के अन्य सदस्यों ने जयंती समारोह में उपस्थित होकर गुरु रविदास जी के विचारों को नमन किया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया की टीम ने जयंती आयोजन समिति एवं समाज के लोगों को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य तस्वीर भेंट की।
इस पहल की उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों और समानता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया तथा देश में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Share.
Leave A Reply