(फुरकान अंसारी)

देहरादून। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून तथा जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी अंडर-18 प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखण्ड राज्य के 11 जनपदों सहित कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दिन के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे—

पहला मैच जनपद हल्द्वानी एवं जनपद अल्मोड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें हल्द्वानी की टीम ने अल्मोड़ा को 6-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

दूसरा मैच जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी के मध्य हुआ, जिसमें हरिद्वार की टीम ने पौड़ी को 12-0 से हराकर एकतरफा विजय प्राप्त की।

तीसरा मैच जनपद नैनीताल एवं जनपद उधमसिंह नगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

चौथा मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद हल्द्वानी के मध्य खेला गया, जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने हल्द्वानी को 13-0 से पराजित किया।

पाँचवाँ मैच जनपद देहरादून एवं जनपद चम्पावत के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमें कोई भी गोल करने में असफल रहीं और मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

छठवाँ मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया, जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने नैनीताल को 8-0 से हराकर जीत दर्ज की।

सातवाँ मैच जनपद उधमसिंह नगर एवं जनपद पौड़ी के मध्य खेला गया, जिसमें उधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को 13-1 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में

अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम एवं सौरभ पटवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर

शबाली गुरुंग (जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार),

प्रजापति कुकरेती (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी),

विक्रम सिंह (कनिष्ठ सहायक),

शिखा बिष्ट (सहायक प्रशिक्षक),

दीपक चन्द्र जोशी (सहायक प्रशिक्षक),

गौरव लौहान, मंगल सिंह, शुभम बोहरा, अभिषेक मुरारी, अनुराग सिंह धमान्दा सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply