फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम निवासी सोनिया बस्ती, ज्वालापुर को लालपुर से आगे जटवाड़ा नहर पटरी पुल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सुनील शर्मा, अर्जुन चौहान और रविन्द्र चौहान शामिल रहे।


