ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में।
सिडकुल क्षेत्र में राहगीरों को रोककर ग्राहकों की तलाश करने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने और राहगीरों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांचों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 को कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा की ओर सिडकुल जाने वाले मार्ग पर कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले पुरुषों को रोककर अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियां किए जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं को मौके पर पाया। आरोप है कि महिलाएं सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर उनसे ग्राहक मिलने की बात कह रही थीं और अश्लील हरकतें कर रही थीं। इस गतिविधि से राहगीरों को असहजता का सामना करना पड़ रहा था और आसपास के लोगों में भी नाराजगी थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस मामले में कोतवाली सिडकुल में मु0अ0सं0 487/26 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित महिलाओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल सुनील तोमर, महिला कांस्टेबल रीना एवं महिला पीआरडी अंजना नेगी।


