10 लोगों के चालान कर वसूला 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क, संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर।

फुरकान अंसारी।
रुड़की। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर रुड़की मुख्य बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 2,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत छह व्यक्तियों के चालान कर 1,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

– उप निरीक्षक सुभाष जखमोला
– अपर उप निरीक्षक बलविंदर सिंह
– कांस्टेबल सुरेश
– होमगार्ड राहुल ठाकुर।

Share.
Leave A Reply