पुरोहित मोड़ के पास आपस में कर रहे थे गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा,समझाने के बावजूद नहीं माने तो पुलिस ने की कार्रवाई।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। हरिद्वार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ के पास हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 1 नवंबर 2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां आठ व्यक्ति आपस में विवाद करते हुए मारपीट पर उतारू थे।

पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित हो गए तथा झगड़ा करने पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका के मद्देनजर सभी आठ व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के निवास

1. बड़ा बाजार, हरिद्वार।
2. गढ़कोटी, निवासी रामगिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
3. चंद, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
4. रिवाली, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
5. रिवाली, निवासी उपरोक्त।
6. गढ़कोटी, निवासी रामगिरी की हवेली, कोतवाली नगर, हरिद्वार।
7, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
8. निवासी पीपल वाली हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।

पुलिस टीम

– कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर।
– उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल।
– कांस्टेबल शिव शंकर।
– कांस्टेबल रमेश चौहान।
– कांस्टेबल मानसिंह।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply