फुरकान अंसारी।
हल्द्वानी, 29 सितंबर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परियोजना विभाग, उत्तराखंड की ओर से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी के वार्ड नंबर-33, इंदिरा नगर पूर्वी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ज़हीर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज़हीर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति और बच्चों के स्वास्थ्य एवं समुचित विकास को प्राथमिकता देना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, जिला मंत्री शानू खान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा कमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों को पेन, पेंसिल, स्टेशनरी और बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


