फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। वादी निवासी बुग्गावाला द्वारा दिनांक -01.09.2026 को थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अंकित कराया था कि वादी के नाबालिक पुत्र उम्र 17 वर्ष के साथ आरोपित अभिषेक पुत्र पवन निवासी – ग्राम शहीदवाला ग्रंट बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार द्वारा दिनांक-30.08.2026 को दुष्कर्म किया है व साथी निवासी -शहीदवाला ग्रंट द्वारा घटना का वीडियो बनाकर वायरल की गई है।

 

 वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

 

 उपरोक्त गम्भीर प्रकरण को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा आरोपित अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देशित किया गया था।

 

 आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गई पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासो के फलस्वरूप आरोपित अभिषेक उपरोक्त को आज दिनांक-03.09.2026 को बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

 

आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस टीम मे 

01. अ0उ0नि0 अरविंद भट्ट 

02. कानि0 विक्रम।

Share.
Leave A Reply