फुरकान अंसारी 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी धरपकड़ एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर वांछित अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गैर-जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश में दबिश दी गई। दिनांक 01.09.2026 को थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं क्षेत्र से वर्ष 2025 से वांछित एवं फरार चल रहे वांछित धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दियोरीजीत, थाना बिनावर, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया।

 

हिरासत में लेने के दौरान वांछित के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

 

पुलिस जांच में वांछित का नाम वर्ष 2025 में कोतवाली लक्सर पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों में गिरफ्तार अभियुक्तों को अवैध अफीम उपलब्ध कराने तथा उसे उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में बिकवाने के मामले में प्रकाश में आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

 

वांछित के विरुध्द नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*पंजीकृत अभियोग*

1. मु0अ0सं0 1055/2025, धारा 8/17/29 एनडीपीएस एक्ट

2. मु0अ0सं0 1057/2025, धारा 8/17/29 एनडीपीएस एक्ट।

पुलिस टीम मे 

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान

3. उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

4. हे0कानि0 अरविन्द रावत

5. कानि0 धजवीर चौहान।

Share.
Leave A Reply