फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02/06/2026।नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए नवनिर्मित पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक सुंदर, स्वच्छ एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इससे बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। शिवालिकनगर,02/06/2026। भाजपा सरकार की जनहित प्राथमिकताओं को दरकिनार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात नगरपालिका में नामित सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने शिवालिकनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने वार्ड संख्या 12 और वार्ड 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने को कहा। सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ और ‘जनहित’ को सर्वोपरि मानकर कार्य कर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर परियोजना निदेशक (APD) श्रीमती नलनीत घिल्डियाल सहित परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं अन्य सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023 से वर्तमान तक की जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना अंतर्गत वर्ष 2023 24 और 25 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,31/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा व जुआ-सट्टा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 31 मई 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजे की तस्करी करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में…
फुरकान अंसारी। देहरादून,01/06/2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,01/06/2026। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का हरिद्वार पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जून 2026 की मध्य रात्रि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप कांवड़ लेकर जा रहे एक युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 जून 2026। जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से आ रही एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में कुल 25 यात्री घायल हुए हैं। वहीं, एक घायल महिला यात्री की चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई। प्रशासन द्वारा मौके पर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 जून 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत लालढांग के ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम डालूपुरी लालढांग में मनोज…
हरित हरिद्वार मुहिम को सार्थक बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्षारोपण करने के दिए निर्देश। फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 जून 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 जून 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा एवं 26 रानीपुर क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग…

