फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।आगामी उर्स मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी होटल, गेस्ट हाउस स्वामियों/प्रबन्धकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में आगामी उर्स मेला को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया।
होटल में किसी अजनबी बिना सत्यापन के कमरा ना देनें तथा आसामजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर व पुलिस को सूचित करने व जायरीनों से ज्यादा किराया ना वसूलने, अपने व आगअंतूकों के वहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में रखने इत्यादि बातों से अवगत कराया गया। सभी से उर्स मेला को निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा जनता से अपेक्षित सुझाव भी मांगे गये ।

सभी के द्वारा इस उर्स मेला पर पुलिस- जन सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए उर्स 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

उक्त गोष्ठी में व0उ0नि0 राजेश बिष्ट व अन्य बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply