Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 अगस्त 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “हर घर तिरंगा 2026” अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।          उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी व्यावहारिक हो, सरकारी भवनों, बांधों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी एवं आकर्षक सजावट की जाए।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 अगस्त। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।          यह कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार की हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से वर्ष…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अगस्त 2026।उत्तराखंड के चार धाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार से  आस्था की सबसे बड़ी यात्रा कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे शिवभक्तों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना एवं प्रशंसा की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे कांवड़ यात्रियों का कहना है कि इस वर्ष यात्रा के दौरान उन्हें पहले की तुलना में और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध  कराई जा रही है।        इस्माइलपुर से यात्रा पर हरिद्वार आई कोमल ने कहा कि इस बार कांवड़ पर हरिद्वार आ रहे यात्रियों के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अगस्त 2026 ।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के आठवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 अगस्त 2026।कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को जनपद की सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। भारी वर्षा के बावजूद दोनों अधिकारियों ने सीमा पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।        निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अगस्त 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।      मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के आठवें दिन विभिन्न…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 अगस्त 2026। आज दिनांक 06/08/2026 को कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।       इस अभियान के दौरान विभिन्न ढाबों एवं खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन एवं स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित कुल-04 नमूने…

Read More

फुरकान अंसारी।  हरिद्वार।SSP हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनो एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध संघन चैकिंग एंव कांवड मेला के दृष्टिगत कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर दिनांक 05/08/26 को इकबालपुर तांशीपुर रोड, हीराहेडी मार्ग पर आरोपित शुभम व शिवम के कब्जे से 02 अवैध तमन्चे व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ पकडा गया।  आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगा।  पुलिस टीम में शामिल   01.उ०नि0 नीरज रावत  02. हे0का0सुरेन्द्र   03. हे0का0गजपाल  04. का0नसीबुद्दीन की कार्रवाई।

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 06-08-2026 को सेक्टर 52 केशव आश्रम हरिद्वार में ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने एक बालक को अकेला और रोता हुआ परेशान देखकर पुलिस टीम ने तुरंत उससे पूछताछ की एवं संरक्षण में लिया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम ठाकुर सिंह (उम्र 11 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी जाहिदपुर सब्जी मंडी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया जो अपने परिजनों के साथ कावड़ यात्रा हेतु मेरठ से हरिद्वार आया था। जो भीड़भाड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों, लाउडस्पीकर तथा स्थानीय संपर्कों के माध्यम से बालक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान चलाया जा रहा है। यह एक नियमित निर्वाचन प्रक्रिया है, इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रम या चिंता की आवश्यकता नहीं है। जिन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपना मतदाता सत्यापन अवश्य कराएं। आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य सही जानकारी के लिए अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क करें।

Read More