(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 30 दिसंबर 2025।
मां मनसा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक भंडारे के अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी सभी भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता के दरबार में आता है, वह खुशियों की झोली भरकर हंसता-गाता अपने गंतव्य की ओर लौटता है।
उन्होंने बताया कि मां मनसा देवी नागराज वासुकी की बहन और भगवान शिव की मानद पुत्री हैं। उनका प्राकट्य भगवान शिव के तीसरे नेत्र से हुआ माना जाता है। मां मनसा देवी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली और उनकी पुकार सुनने वाली देवी हैं। सर्प भी उनकी आराधना करते हैं, क्योंकि सर्पों की विष शक्ति भी मां मनसा देवी से ही मानी जाती है। उन्होंने कहा कि माता की सूक्ष्म आराधना मात्र से ही मन प्रसन्न हो जाता है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र मोधा, सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, सचिन सागर, अजय वर्मा, परवीन कश्यप, सदस्य राजू भाई सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हेडिंग में सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष का नाम भी जोड़ दें ना


