फुरकान अंसारी। हरिद्वार,08/06/2026। भीड़भाड़ के बीच अपने परिवार से बिछड़ गए तीन वर्षीय मासूम को सकुशल तलाश कर हरिद्वार पुलिस ने एक परेशान मां की आंखों में फिर से खुशी लौटा दी। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए खाकी का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को विष्णु घाट क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बालक अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो घबराए परिजनों ने कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों को आशंका…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड द्वारा संचालित अभियान के क्रम में एसएसपी हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार , 07 जून 2026।नोडल अधिकारी स्वच्छता कन्ट्रोल रूम चन्द्रकान्त मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिला स्वच्छता कंट्रोल रूम को शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसमें मिली शिकायतों के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नोडल स्वच्छता अभियान ने बताया कि रविवार को जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनके संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इसमें प्राथमिकता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,07 जून 2026। क्षेत्र के निरंतर और चरणबद्ध विकास को गति देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा आज एक महत्वपूर्ण सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत कार्य शुभारंभ किया गया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के दोनों तरफ लाकिंग टाइल्स लगाकर चौड़ीकरण किया जायेगा, जिससे यह मार्ग सुंदर और सुगम बनेगा।यह विकास कार्य क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। BHEL मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए नगरपालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित काॅलोनी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण से टिहरी विस्थापित काॅलोनी , सुभाषनगर क्षेत्र के…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 जून 2026।नेस्ले इंडिया ने उत्तराखंड के एफडीए और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) के साथ मिलकर राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया है। इस परियोजना के तहत, NASVI देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल सहित राज्य के 1500 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण देगा, जिससे प्रशिक्षित स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की कुल संख्या 5,900 से अधिक हो जाएगी। उद्घाटन समारोह में एफडीए के उपायुक्त श्री गणेश कंडवाल,, अपर आयुक्त श्री ताज बार सिंह, हरिद्वार के सहायक आयुक्त श्री एम एन जोशी, आर. के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने 6 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रंट के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 7 जून 2026। वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल कुमार को उत्तराखंड माटी कला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्टी नेतृत्व, संगठन एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।श्यामल कुमार ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को संगठन द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति उनकी जवाबदेही को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों, संगठन के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,07/06/2026।कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के वादी द्वारा दी गई तहरीर बाबत सलमान नामक युवक द्वारा वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0014/2026 धारा 137(2),87,64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(n)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया लगातार तलाश करने पर भी आरोपी अपने आप को छुपाता रहा जिस कारण उस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया। दिनांक 06.06.2026 को नामजद आरोपी सलमान को पुलिस ने थाना…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प क्षेत्र से करीब सुबह 10:30 बजे कुमारी राधिका पुत्री विनोद सोलंकी निवासी ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प, थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार को एक महिला एवं एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ ले जाया गया।घटना के संबंध में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध बच्ची को गोद में लेकर तथा टेम्पो में ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में…

