फुरकान अंसारी। हरिद्वार 09 जून 2026। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रूड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में भाजपा,कांग्रेस,बसपा एवं उत्तराखंड क्रांति दल के BLA-1 प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) -2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा Enumeration Form (गणना प्रपत्र) का प्रदर्शन करते हुए उसे…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 09 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जून 2026। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ जनपदों में ऐसे परिवार निवासरत पाए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन करते हुए ,जनपद में प्रचलित राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 09 जून 2026। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक मा० श्री देशराज कर्णवाल जी ने आज *09 जून 2026* को विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पनियाला में जनसंवाद कार्यक्रम किया। *मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदित* इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा० उपाध्यक्ष जी *प्रातः 10:30 बजे* शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर *11:00 बजे* रविदास मंदिर, पनियाला पहुंचे। यहां उन्होंने *दोपहर 01:00 बजे* तक चले कार्यक्रम में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,09/06/2026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने आज दो महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य पूजन के साथ शुभारंभ कराया। रानीपुर विधायक ने हरिद्वार नगर निगम के वार्ड संख्या 59 स्थित सीतापुर गणेश विहार में लाकिंगटाइल्स द्वारा सड़क निर्माण तथा ग्राम रावली महदूद में पीपलेश्वर मंदिर वाली सड़क का नाली सहित निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य…
मार्ग अवरोध मुक्त आवागमन एवं जनजागरूकता अभियान,अग्निशमन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फायर यूनिट रुड़की की विशेष पहल फुरकान अंसारी। हरिद्वार,09/06/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार रुड़की क्षेत्र में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत संकरी गलियों एवं बाजार क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों के सुगम आवागमन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी रुड़की के दिशा-निर्देशन में फायर यूनिट रुड़की की टीम द्वारा वीटी गंज से रामपुर मंडी तक स्थित संकरे बाजार मार्ग का निरीक्षण करते हुए अग्निशमन वाहन का आवागमन कराया गया। इस दौरान मार्ग पर दुकानों के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/रानीपुर,09/062026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सतत प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,09/06/2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 09 जून 2026 को हरिलोक तिराहा ज्वालापुर बाईपास क्षेत्र में चार व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत…
महत्वपूर्ण सूचना – विधानसभा मतदाता सूची सत्यापन एवं अपडेट प्रक्रिया,नोट – वर्ष 2003 में हरिद्वार विधानसभा का क्रमांक 26 था। वर्तमान में मतदाता सूची के सत्यापन एवं नाम अपडेट की प्रक्रिया वर्ष 2003 की निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही है। वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार यह निर्धारित किया जा रहा है कि किस बूथ में कौन-सा क्षेत्र, मोहल्ला या वार्ड शामिल था। इसी आधार पर मतदाता सूची का सत्यापन और अपडेट किया जाएगा। 👉 जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मौजूद है, उनका नाम वर्तमान वोटर…

