फुरकान अंसारी। हरिद्वार,19/06/2026। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 की देर रात थानाध्यक्ष बुग्गावाला अपनी टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बंजारावाला की तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,18/06/2026। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग करेगा। बैठक में संगठन के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जून 2026।आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ नगरी में बड़े पैमाने पर अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। कुंभ मेले के लिए स्वीकृत निर्माण कार्य चरणबद्ध रूप से पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं। मेला क्षेत्र में सड़क, पुल, पार्किंग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने बैरागीवाला एवं श्रीयंत्र क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कुंभ मेला मद से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जून 2026।जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को किया गया है लाभान्वित । आज नगर निगम रुड़की रुड़की में आयोजित शिविर में 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनका सभी का मौके पर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 18 जून, 2027।नोडल अधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन/ परियोजन निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन न होने को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों और निकायों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ठोस अपशिष्ट ने संबंधित अधिकारियों को शक्त हिदायत दी है कि सभी अधिकारी जिलाधिकारी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए की जा रही कार्यवाही की रिपोर्ट प्रतिदिन समय…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जून 2026।आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में भव्य योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश…
फुरकान अंसारी। देहरादून,18/06/2026
फुरकान अंसारी। देहरादून,18/06/2026
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,18/06/2026।हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान कहीं खो गया था। सूचना प्राप्त होने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पर्स मिलने के उपरांत लगातार सार्वजनिक उद्घोषणा कर संबंधित महिला की तलाश की गई। लगातार किए गए एनाउंसमेंट के बाद श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनका पर्स सकुशल एवं सुरक्षित उन्हें सुपुर्द किया गया। पर्स वापस मिलने पर श्रीमती सोनी ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं जनसेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,18/06/2026। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राज्य में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में कराए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित चुनावी कार्यक्रमों की अटकलों ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। यही वजह है कि प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।राजनीतिक जानकारों…

